फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   threat, threat to DEO, fraud SP threat DEO, fraud in kapurthala, amritsar

नकली एसपी विजिलेंस बन डीईओ सेकेंडरी को धमकाया

Wed, 22 Jun 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Wed, 22 Jun 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
threat, threat to DEO, fraud SP threat DEO, fraud in kapurthala, amritsar
धोखाधड़ी - फोटो : dummy picture
नकली एसपी विजिलेंस बनकर डीईओ सेकेंडरी को धमकाने वाले के खिलाफ थाना सिटी की पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी ने डीईओ के खिलाफ आई शिकायत के आधार पर उसे पकड़ने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


डीईओ सेकेंडरी कपूरथला गुरभंजन सिंह लासानी ने डीसी जसकिरण सिंह को सौंपी शिकायत में बताया कि चार जून की सुबह करीब साढ़े आठ बजे डिप्टी डीईओ मलकीत सिंह के फोन पर खुद को एसपी विजिलेंस बताने वाले व्यक्ति ने डीईओ सेकेंडरी से उसे (एसपी) फोन करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने (डीईओ) ने उसके नंबर पर फोन किया तो दूसरी तरफ से बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को एसपी विजिलेंस बताते हुए कहा कि उसके पास डीईओ के खिलाफ एक शिकायत आई है, जिसके आधार पर वह उसे गिरफ्तार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना कहकर उस व्यक्ति ने फोन काट दिया। उसने डीसी को लिखित रूप में शिकायत दी और डीसी ने जांच के लिए शिकायत एसएसपी रजिंदर सिंह को दे दी। एसएसपी के निर्देश पर एसपी जांच बलबीर सिंह भट्टी ने मामले की जांच की और थाना सिटी पुलिस को नकली एसपी विजिलेंस बनकर धमकाने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश जारी किए।


थाना सिटी पुलिस ने फोन नंबर की कॉल डिटेल के आधार पर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी की पूरी पहचान कर ली। वहीं डीईओ को धमकियां देने वाले व्यक्ति को बटाला पुलिस द्वारा ठगी के मामले में गिरफ्तार करने की सूचना थाना सिटी कपूरथला की पुलिस को मिली। सीआईए स्टाफ की पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर कपूरथला लाकर पूछताछ करने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed