फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   thief arrest, kapurthal thief arrest, kapurthala, amritsar

कपूरथला में बंद घरों को निशाना बनाने वाला गिरफ्तार

Tue, 29 Mar 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 29 Mar 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
thief arrest, kapurthal thief arrest, kapurthala, amritsar
कपूरथला में प्रेसवार्ता में जानकारी देते डीएसपी सब-डिवीजन दलजीत सिंह। - फोटो : amarujala
जिला पुलिस ने रात के समय बंद घरों से सामान चुराने वाले पेशेवर चोर को गिरफ्तार किया है। उससे 10 तोले सोना, 110 नशीली गोलियां और राशन बरामद किया है। थाना सिटी की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी सब-डिवीजन दलजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि थाना सिटी के अतिरिक्त एसएचओ रणजीत सिंह एएसआई हरजीत सिंह, एचसी गुरचरण सिंह, मंगल सिंह और सतनाम सिंह के साथ सोमवार रात साढ़े आठ बजे मस्जिद चौक से बाईपास चौक की तरफ गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान औजला फाटक की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक कुमार बताया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 110 नशीली गोलियां बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके पूछताछ की तो उसने शहर में कई चोरी की वारदात की बात कबूली। कुछ दिन पहले कमल एन्कलेव में उसने एक बंद कोठी से 10 तोले सोना चुराया था, जिसे उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया। डीएसपी ढिल्लों ने बताया कि आरोपी पेशेवर चोर है और तीन-चार माह में चोरियां करने के बाद अपना ठिकाना बदल लेता है। वह दिन में 24 नशीली गोलियों का सेवन करता है।


उससे पूछताछ में माडल टाउन, रणजीत एवेन्यू और शिव कालोनी में छह और वारदात की बात कबूली हैं। जहां से उसे कोई महंगा सामान नहीं मिलता था तो वह रसोई से राशन ही चुराकर ले जाता था। आरोपी से एक घर से चुराया एक माह का राशन भी बरामद किया है।

चोर कोई भारी-भरकम सामान नहीं चुराता था, क्योंकि पैदल ही सभी वारदात को अंजाम देता था। इस मौके पर थाना सिटी के अतिरिक्त एसएचओ एसआई रणजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed