{"_id":"61e9975a0690ee529b787626","slug":"teenager-burnt-alive-after-being-hit-by-transformer-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल दहला देने वाला हादसा: पतंग के चक्कर में ट्रांसफार्मर की चपेट में आया किशोर जिंदा जला, बेबस लोग देखते रहे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल दहला देने वाला हादसा: पतंग के चक्कर में ट्रांसफार्मर की चपेट में आया किशोर जिंदा जला, बेबस लोग देखते रहे
Thu, 20 Jan 2022 10:42 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:42 PM IST
सार
पंजाब के अमृतसर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां पतंग लूटते समय एक किशोर ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया और जिंदा जल गया। घटनास्थल पर जुटे लोग चाहकर भी उसे बचा नहीं सके।
विज्ञापन
मृतक किशोर की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के इस्लामाबाद के गुरु नानकपुरा में बुधवार को पतंग लूटते समय जमीन पर रखे 100 किलोवॉट के ट्रांसफार्मर के खुले तार की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की जान चली गई। हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आते ही ट्रांसफार्मर ने किशोर को अपनी ओर खींच लिया और शरीर में आग लग गई। मौके पर इकट्ठे लोग चाहकर भी उसे बचा नहीं सके।
विज्ञापन
इस्लामाबाद थाना क्षेत्र गुरु नानकपुरा के आदर्शनगर इलाके के रछपाल सिंह ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उनका इकलौता बेटा शरणजीत सिंह विवेक आश्रम मॉडल स्कूल में 8वीं में पड़ता था। उन्हें किसी बच्चे ने बताया कि उनके बेटे को करंट लग गया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा शरणजीत ट्रांसफार्मर के तार से चिपका हुआ था और उसका शरीर आग की लपटों में घिरा था।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि कटने के बाद एक पतंग आसमान से नीचे की ओर गिर रही थी। शरणजीत पतंग को लूटने के लिए दौड़ा और जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर के खुले तार की चपेट में आ गया। तार की चपेट में आते ही शरणजीत के शरीर में आग लग गई। लोगों ने पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों और पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
पीएसपीसीएल के अधिकारी पहुंचे और किशोर को जलता देख वहां से भाग निकले। कोट खालसा पुलिस चौकी प्रभारी मनजीत सिंह देओल ने बताया कि शरणजीत के पिता रछपाल सिंह के बयान पर फिलहाल सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, इस्लामाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि जांच शुरू कर दी है। इसमें लापरवाही सामने आने पर संबंधित विभाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।