फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Spring Dale School received bomb threat in Amritsar of Punjab

Amritsar News: अब स्प्रिंग डेल स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 12 Sep 2022 10:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Sep 2022 10:09 PM IST
सार

कुछ दिन पहले अमृतसर के डीएवी स्कूल में बम धमाका करने का भी मैसेज वायरल हुआ था। पुलिस के साइबर सेल ने रात को ही धमकी भरे संदेशों की जांच शुरू कर दी और तीन घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया था। यह मैसेज डीएवी स्कूल के ही नौवीं कक्षा के छात्रों ने भेजा था।

विज्ञापन
Spring Dale School received bomb threat in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल, सोमवार की देर शाम अमृतसर के स्प्रिंग डेल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी का मैसेज मिलते ही हड़कंप मच गया। यह मैसेज स्कूल के बच्चों व अभिभावकों के व्हाट्सएप ग्रुपों में भी वायरल हुआ। 

विज्ञापन


स्कूल प्रबंधकों ने मामले की सूचना मिलते ही पुलिस को सूचित किया। पुलिस सूचना मिलते ही जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक डीएवी स्कूल की तरह ही मैसेज भेजा गया है। यह बच्चों की शरारत लगती है। फिलहाल हम इस पर काम कर रहे हैं। पुलिस ने स्कूल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले अमृतसर के डीएवी स्कूल में बम धमाका करने का भी मैसेज वायरल हुआ था। पुलिस के साइबर सेल ने रात को ही धमकी भरे संदेशों की जांच शुरू कर दी और तीन घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया था। यह मैसेज डीएवी स्कूल के ही नौवीं कक्षा के छात्रों ने भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएवी के छात्रों ने अपने शिक्षक को धमकी भरे संदेश भेजे थे। नौवीं कक्षा के तीन छात्रों ने आठ सितंबर को प्रिंसिपल को धमकी भरे संदेश भेजे। संदेश में स्कूल में गोलियां मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। आपको बता दें कि एक मैसेज मोबाइल से और दूसरा मैसेज सोशल मीडिया के जरिए भेजा गया था। अब अमृतसर पुलिस स्प्रिंग डेल स्कूल के मामले में भी जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed