फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Shopkeeper murdered in Amritsar Rs 12 lakh looted

अमृतसर में दो दिन में दूसरा मर्डर: दुकानदार पर दातर से हमला कर उतारा मौत के घाट, 12 लाख रुपये लूट ले गए बदमाश

Mon, 26 May 2025 06:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 26 May 2025 06:59 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में दिनदहाड़े लुटेरों ने दुकानदार पर दातर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हमले में दुकादार का बेटा भी घायल हुआ है। आरोपी दुकान से 12 लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Shopkeeper murdered in Amritsar Rs 12 lakh looted
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में दो दिन में दो लोगों की हत्या की घटनाएं हुई है। रविवार को अमृतसर के कस्बा जंडियाला से शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं सोमवार को एक दुकानदार को मौत के घाट उतार दिया गया। दोनों ही घटनाओं को दिन के उजाले में अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन


अमृतसर के हॉल बाजार में फटे-पुराने नोट बदलने वाले दुकानदार की दो लुटेरों ने दातर से हमला कर हत्या कर दी। लुटेरों ने दुकान से करीब 12 लाख रुपये लूट की वारदात को भी अंजाम दिया और फरार हो गए। वारदात सोमवार दोपहर एक बजे की है। मृतक का नाम कुलदीप कुमार है और होली सिटी का रहने वाला था। वहीं लुटेरों ने कुलदीप कुमार के बेटे दिनेश कुमार पर भी दातर से हमला किया, जिससे वह जख्मी हो गया। फिलहाल दिनेश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वारदात के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान हो गई है और बहुत जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक कुलदीप कुमार रोजाना की तरह सोमवार को भी हॉल बाजार के अंदर अपनी दुकान लगाकर बैठा था। सुबह करीब 10 बजे उसे एक फोन आया है और 12 लाख रुपये के नए नोटों की मांग की गई। फोन करने वाला कुलदीप कुमार का पुराना ग्राहक था। क्योंकि आरोपी पहले भी अकसर नए नोट लेकर जाता था। कुलदीप ने उसे एक बजे आने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे आरोपी कुलदीप के पास पहुंच गए। कुलदीप कुमार और उसका बेटा दिनेश कुमार पैसों की गिनती करने के लिए उन्हें अपने साथ दुकान के अंदर ले गए। जब वह लोग पैसों की गिनती कर रहे थे तो आरोपियों ने लूट के ही इरादे से दातर निकाला और बाप-बेटे पर हमला कर दिया। दातर सीधा कुलदीप कुमार के गले पर लगा और वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहीं लुटेरों ने दिनेश पर भी वार किए और वह भी जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद लुटेरे पैसों से भरा बैग लेकर भाग गए। शोर मचा तो आस-पास के दुकानदार इकट्ठा हुए और तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां पर कुलदीप कुमार की मौत हो गई।


एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान हो चुकी है। पुलिस टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रेड कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed