{"_id":"63d00d5ae4dd303672395738","slug":"quarrel-in-marriage-house-in-village-johal-pandher-of-amritsar-murder-of-old-man-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: गांव जोहल पंधेर में शादी वाले घर में झगड़ा, बुजुर्ग की हत्या, घरिंडा में भी DJ पर चली गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर: गांव जोहल पंधेर में शादी वाले घर में झगड़ा, बुजुर्ग की हत्या, घरिंडा में भी DJ पर चली गोलियां
Tue, 24 Jan 2023 10:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 24 Jan 2023 10:24 PM IST
सार
जोहल पंधेर गांव के मामले में 2 लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। शादी वाले घर में झगड़े के दौरान वृद्ध व्यक्ति की हत्या से खुशी का माहौल गम में बदल गया। रिश्तेदारों के बीच झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में कस्बा मजीठा के अंतर्गत आते गांव जोहल पंधेर में शादी वाले घर में खुशियां उसमें मातम में बदल गई जब रिश्तेदारों के बीच हुए झगड़े दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। सतिंदर सिंह निवासी गांव तलवंडी रामा, थाना डेरा बाबा नानक, जिला गुरदासपुर ने पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में कहा कि 16 जनवरी 2023 को गांव जोहल पधेर में शादी थी।
विज्ञापन
वह अपने परिवार और पिता जागीर सिंह के साथ शादी में शामिल होने के लिए, सोनी पैलेस फतेहगढ़ चूड़ियां गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के कुछ देर बाद अपने परिवार समेत वापस घर आ गए । उनके पिता जागीर सिंह , फूफा निर्मल सिंह के साथ उनके गांव जोहल पधेर चले गए।
विज्ञापन
12 जनवरी को उन्हें पता चला कि उनके कुल्हा पर चोट लग गई है। उनको न्यूलाइफ अस्पताल अमृतसर में दाखिल करवाया गया है। वह अपनी पत्नी दलजीत कौर को साथ लेकर अस्पताल पहुंचे अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनके पिता बेहोश हैं। उनका इलाज चल रहा था, 18 जनवरी को वह अपने पिता के पास अस्पताल में मौजूद थे।
विज्ञापन
अचानक उनके पिता को होश आ गया। उनके पिता ने बताया कि शादी समारोह के दौरान 16 जनवरी की रात को 10 बजे तुम्हारे फूफा की बहू के रिश्तेदार हरदेव सिंह और जगतार सिंह निवासी गांव गग्गोमाहल ने उन पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया था।
उसकी हालत खराब होने के बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।कुछ समय के बाद दोबारा उसके पिता बेहोश हो गए। उन्होंने जब इस बारे में अपने रिश्तेदारों से बात की तो रिश्तेदारों की ओर से समझौते का प्रयास किया गया। मगर इलाज के दौरान 22 जनवरी को उनके पिता की मौत हो गई। उन्होंने पुलिस में शिकायत की ।थाना मजीठा की पुलिस ने हरदेव सिंह और जगतार सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
डीजे पर डांस के दौरान विवाद, चली गोलियां
अमृतसर। सीमांत गांव घरिंडा में एक विवाह समारोह में सोमवार देर रात गोलियां चलने से दहशत का माहौल पैदा हो गया। विवाद विवाह में डी जे के गीत पर नाचने को लेकर पैदा हुआ। घटना स्थान पर मौजूद नारायण सिंह ने बताया कि उनके पड़ोस में शादी थी। शादी के दिन पड़ोस में काफी रिश्तेदार आए हुए थे। इसी दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर झगड़ा हो गया। जिस घर में शादी थी और उनके चाचा ने वहां डांस वाली जगह जाकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने उनके घर आकर भी पथराव किया और गोलियां भी चलाई।
बाद में खुद को भी घायल कर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर केस दर्ज करवा दिया। नारायण सिंह ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके इंसाफ दिलवाया जाए। थाना घरिंडा के प्रभारी कर्मपाल सिंह का कहना है कि कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत पहुंच गई है। जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।