{"_id":"b5310691d10e82ea9a8d16b6be6dc367","slug":"punjab-bathinda-sucide-punjabi-singer-dhrampreet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी गायक धर्मप्रीत ने फंदा लगा की खुदकुशी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबी गायक धर्मप्रीत ने फंदा लगा की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Mon, 08 Jun 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी गायक धर्मप्रीत ने रविवार देर रात परेशानी के चलते फंदा लगाकर
विज्ञापन
खुदकुशी कर ली। घटना का सोमवार शाम उस समय पता चला जब पड़ोसियों नेे सुबह
से ही गायक धर्मप्रीत को घर से बाहर निकलते नहीं देखा।
उन्हाेंने उसके घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला। इसके बाद कुछ लोगों दरवाजा तोड़कर धर्मप्रीत का शव फंदे पर लटकता पाया। उन्हाेंने तुरंत इसकी सूचना थाना कैंट पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को नीचे उतारा और उसके परिजनों को सूचना दी।
मामले की जांच कर रहे थाना कैंट प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि पड़ोसियों के अनुसार धर्मप्रीत बीते कुछ समय से तनाव में था। क्योंकि उसे पहले की तरह कुछ समय से गायकी के क्षेत्र में कामयाबी नहीं मिल रही थी। इसके चलते उसने रविवार रात घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय उसके घर पर कोई भी नहीं था। उन्हाेंने बताया कि मृतक गायक की पत्नी छुट्टियां होने के चलते अपने बच्चे के साथ अपने मायके गई थी। उनको सूचना दे दी गई है। उनके आने बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी ।
जिंदा दिल इंसान था धर्मप्रीत : रणबीर
पंजाबी एक्टर राणा रणबीर ने कहा कि धर्मप्रीत के खुदकुशी करने से पंजाबी संगीत जगत को बड़ा झटका पहुंचा है। उन्हाेंने कहा कि जब साल 2004 में रणबीर ने उनके साथ विदेश जाकर प्रोग्राम किया था। रणबीर के अनुसार धर्मप्रीत जिंदा दिल इंसान था।
कई सुपरहिट गाने गा लोगों के दिल में बनाई थी जगह
पंजाबी गायक धर्मप्रीत ने साल 1995 में ‘अज साडा दिल तोड़ता’ गाना गाकर लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद धर्मप्रीत ने साल 1997 मेें ‘दिल किसे होर दा’ गीत गाया। साल 2002 में ‘टूटे दिल नही जुड़दे’, साल 2003 में ‘तेरे बिना रह नही सकदी’ जैसे गीतों समेत 30 ऐसे सुपरहिट गीत गाए थे, जो लोगों को काफी पसंद आए। 1995 से 2006 तक धर्मप्रीत ने पंजाब के अलावा विदेशों में भी अपना अच्छा खासा नाम बना लिया था। वहीं वर्ष 2006 के बाद धर्मप्रीत को पहले जैसी सफलता नहीं मिली। इससे धीरे धीरे उसका हौसला गिरता गया।