फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, batala, crime, fraud

सगे भाई, भतीजों ने ठगे 5.20 लाख

Fri, 24 Jul 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला Updated Fri, 24 Jul 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
एक महिला ने अपने सगे भाई और दो भतीजों पर उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख 20 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप लगाया हैं।
विज्ञापन


थामना सेखवां पुलिस ने आरोयिों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल तीनों ही आरोपी फरार हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में कलेर खुर्द में रहने वाली महिला हरजिंदर कौर ने बताया कि 2012 में उसके भतीजे मलकीत सिंह, जगबीर सिंह और सगे भाई दरबारा सिंह निवासी खतरांए कलां ने उसके बेटे गुरजंट सिंह को लीबिया भेजने की बात कही।

सौदा 5 लाख 20 हजार रुपये में तय हुआ। उसने अपने भतीजों और भाई पर यकीन करते हुए रुपये दे दिए। उक्त लोगों ने उसके बेटे का पासपोर्ट भी ले लिया। करीब दो महीने के बाद उसके लड़के का पासपोर्ट डाक के जरिये उसके घर आया गया। इसके बाद उसे एक लाख रुपये का चेक भी भेजा, जो बोगस निकला। इसके बाद जब उसने पैसे वापस मांगे तो धमकी देने लगे। इस पर उसने नवंबर 2014 को एएसएसी बटाला से शिकायत ती। इसकी पड़ताल एसआई सुखविंदर सिंह एंटी ट्रेवल एजेंट स्टाफ बटाला ने की। जांच में में सभी आरोप ठीक पाए गए। इस पर एसएसपी के आदेश पर थामना सेखवां की पुलिस आरोपी जगबीर सिंह, मलकीत सिंह और दरबारा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed