फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police caught two operatives with four pistols in Amritsar of Punjab

अमृतसर में पुलिस को बड़ी सफलता: चार पिस्तौल के साथ दो गुर्गों को दबोचा, गैंगस्टर लंडा से जुड़े थे

Thu, 08 Sep 2022 08:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Sep 2022 08:30 PM IST
सार

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सुल्तानविंड रोड स्थित एकता नगर के विशाल कट्टू और गली हातमताई निवासी हिम्मत सिंह के रूप में बताई। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के प्रभारी इंस्पेक्टर शिवदर्शन सिंह ने बताया कि आरोपी कनाडा में बैठे गैंगस्टर लंडा के इशारे पर बाकी गैंगस्टरों को असलहा आपूर्ति करते थे। 

विज्ञापन
Police caught two operatives with four pistols in Amritsar of Punjab
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर में एंटी गैंगस्टर स्टास्क फोर्स की टीम ने विदेश में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के दो गुर्गों को चार पिस्तौल और 16 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो मोबाइल फोन और एक बाइक भी बरामद की है। डीसीपी डिटेक्टिव मुखविंदर सिंह भुल्लर की निगरानी में एसीपी गुरिंदरपाल सिंह नागरा ने विशेष अभियान के तहत गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसीपी नागरा ने बताया कि सूचना मिली थी कि शहर में कुछ लोग बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। वे विदेश में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के इशारे पर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस ने दो युवकों को काबू कर उनके कब्जे से चार पिस्तौल, 16 कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सुल्तानविंड रोड स्थित एकता नगर के विशाल कट्टू और गली हातमताई निवासी हिम्मत सिंह के रूप में बताई। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के प्रभारी इंस्पेक्टर शिवदर्शन सिंह ने बताया कि आरोपी कनाडा में बैठे गैंगस्टर लंडा के इशारे पर बाकी गैंगस्टरों को असलहा आपूर्ति करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल कट्टू के खिलाफ अमृतसर के अलग-अलग थानों में लूटपाट, अगवा करने, हत्या का प्रयास और स्नैचिंग के छह मामले दर्ज हैं। जबकि हिम्मत के खिलाफ स्नैचिंग का एक मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि इनके कब्जे से बरामद मोबाइल फोन से गैंगस्टर लंडा के लिंक मिले हैं। उन्होंने बताया कि दोनों मोबाइल का डाटा खंगाला जा रहा है और इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed