फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police arrested three accused in murder of minor in Amritsar

ये दोस्त नहीं दुश्मन हैं: साथियों को नहीं दिखाया सवा लाख का नया मोबाइल, हैवान बने आरोपियों ने काट दिया गला

Tue, 03 Dec 2024 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Dec 2024 12:54 PM IST
सार

नाबालिग अनिकेत अपनी बुआ के घर गया था। वहीं कुछ युवकों के साथ उसने बीयर पी। इसी दाैरान उसके फोन न दिखाने पर बाकी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और फिर दातर से उसका गला रेत दिया।

विज्ञापन
Police arrested three accused in murder of minor in Amritsar
हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर में नाबालिग अनिकेत की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी का नाम करण खोसला है। अन्य दो आरोपी नाबालिग हैं। दो फरार आरोपी भी नाबालिग हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापे मार रही है। आरोपियों ने कत्ल की वजह बताई तो एक बारगी पुलिस भी हैरान हो गई। 
विज्ञापन

सवा लाख का नया फोन खरीदा था

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अनिकेत ने सवा लाख रुपये का नया फोन खरीदा था। उन्होंने अनिकेत से फोन दिखाने के लिए कहा। उसके इनकार करने पर पांचों ने मिलकर उसे खूब पीटा और फिर दातर से उसका गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद सभी फरार हो गए। 

सब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता हीरा लाल की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। नाबालिगों को जुवेनाइल होम भेजा जाएगा। पुलिस ने वारदात में प्रयोग किया गया दातर भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी में बीयर पी, फिर झगड़े के बाद मार डाला

जांच अधिकारी ने बताया कि 30 नवंबर को अनिकत लाहौरी गेट में बुआ से मिलने गया था। बाकी लड़के भी वहीं आसपास रहते थे। करण ने सभी के साथ बीयर पीने का प्रोग्राम बनाया। सभी झब्बाल रोड स्थित दशमेश एवेन्यू के एक घर में चले गए। वहां सभी ने बीयर पी। उसके बाद उन्होंने अनिकेत का फोन देखा और उससे फोटो खींची। इसके बाद उन्होंने अनिकेत से दोबारा फोन देने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। इस बात से पांचों लड़के चिढ़ गए और नशे की हालत में अनिकेत को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दातर लाए और उसका गला काटकर हत्या कर दी। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही बाकी के दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed