{"_id":"62a57af7b40402558850c41d","slug":"one-died-in-firing-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firing in Amritsar: जमीन के विवाद में आप नेता ने चलाईं गोलियां, अकाली दल कार्यकर्ता की मौत, पुलिस के सामने हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firing in Amritsar: जमीन के विवाद में आप नेता ने चलाईं गोलियां, अकाली दल कार्यकर्ता की मौत, पुलिस के सामने हुई वारदात
Sun, 12 Jun 2022 11:04 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:04 AM IST
सार
आरोपी पहले कांग्रेस पार्टी में था और नवजोत सिंह सिद्धू का सबसे नजदीकी साथी माना जाता था। हाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू की अध्यक्षता में वह आप में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
अमृतसर में फायरिंग
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीन के विवाद के कारण शनिवार शाम अमृतसर के इलाका 100 फुटी रोड पर खूनी वारदात हो गई। वार्ड नंबर 39 की महिला पार्षद दलबीर कौर के बेटे और आप नेता चरणदीप सिंह उर्फ पप्पा ने अपने साथियों के साथ गुंडागर्दी की। इस दौरान उन्होंने लाइसेंसी पिस्तौल से गोलियां चला दीं। इस फायरिंग से 3 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक गुरप्रताप सिंह राजा शिअद का वर्कर था।
मामले में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध रही। क्योंकि पुलिस के सामने ही वारदात हुई। पुलिस ने मुख्य आरोपी और आप नेता चरणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले कांग्रेस पार्टी में था और नवजोत सिंह सिद्धू का सबसे नजदीकी साथी माना जाता था। हाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू की अध्यक्षता में वह आप में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
शनिवार शाम को चरण दीप बब्बा और कुछ अन्य लोग वहां आ गए और उन्हें काम करने से रोकने लगे। इस झगड़े के दौरान बब्बा ने अपने भाई को फोन कर घर से पिस्तौल मंगवा ली। फिर कुछ निहंग सिंह बुला लिए और विवाद शुरू हो गया। विवाद की सूचना के बाद थाना बी डिवीजन की पुलिस भी पहुंच गई। तभी पुलिस के सामने गोलियां चलने लगीं। गोलियां लगने से पड़ोस में सीमेंट की दुकान करने वाला युवक गुर प्रताप सिंह राजा, ऋषि चौधरी और गुरप्रीत सिंह प्रिंस घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर गुरप्रताप सिंह राजा की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही सिटी पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुख्य आरोपी चरणदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी समेत करीब 12 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामला जमीन विवाद का है, मगर दो राजनीतिक पार्टियों से जुड़ा होने के कारण दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

दुकान पर कब्जे के प्रयास में था आरोपी
100 फुटी रोड, आजाद नगर मोड़ पर दुकान करने वाले गुरनाम सिंह पीठी वाला का कहना है कि पिछले कई साल से उनके पास दुकान है। पार्षद पुत्र चरणदीप सिंह बब्बा उनकी दुकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। कई बार झगड़ा भी कर चुका है। पुलिस के पास शिकायत भी की गई, मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आइसक्रीम का काम किया है, इसके लिए कैंडी और फ्रिज रखने के लिए दुकान के बाहर लोहे की अलमारी बना रहे थे।