फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Oil tanker and car collide both vehicles catch fire two people burnt alive in Amritsar see video

जिंदा जले कार सवार: अमृतसर में तेल टैंकर और कार में टक्कर, ब्लास्ट होते ही वाहनों में लगी आग, देखें वीडियो

Wed, 30 Jul 2025 09:09 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 30 Jul 2025 09:09 PM IST
सार

अमृतसर में तेल टैंकर और कार में भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। कार सवार दो लोग जिंदा जल गए। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
Oil tanker and car collide both vehicles catch fire two people burnt alive in Amritsar see video
कार और तेल टैंकर में टक्कर के बाद लगी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में बड़ा हादसा हुआ है। अमृतसर के कस्बा जंडियाला गुरु में जीटी रोड पर बने फ्लाईओवर पर तेल के टैंकर और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार दो लोग जिंदा जल गए। मौके का फायदा उठाकर तेल टैंकर चालक भाग निकला। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड जंडियाला गुरु की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग को बुझाया गया तबतक कार सवार दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस टीम के साथ डीएसपी रविंदर सिंह, एसएचओ मुख्तयार सिंह व आर्मी कैंट से फौजी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। गनीमत रही कि टैंकर में भरे करीब 12 हजार लीटर तेल को आग नहीं लगी। नहीं तो मंजर कुछ और ही होता। 
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार तेल से भरा टैंकर जालंधर डिपो से 12 हजार लीटर तेल लेकर जंडियाला गुरु के तरनतारन बाईपास स्थित हुंदल फिलिंग स्टेशन पर जा रहा था। जैसे ही टैंकर जंडियाला गुरु के फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा तो उसका अगला टायर फट गया। टैंकर अनियंत्रित होकर एक कार से जा टकराया। दोनों वाहनों में टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और कार और टैंकर के अगले हिस्से में आग लग गई। हादसे में कार सवार दो लोग जिंदा जल गए। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी रविंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेल टैंकर का अगला टायर फटने के कारण हुआ। हादसाग्रस्त कार संदीप ढींगरा पुत्र बाल कृष्ण ढींगरा, ई 39, सेकंड फ्लोर, कृष्णा नगर, साउथ दिल्ली के नाम पर रजिस्टर्ड है। मृतकों की पहचान के लिए शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपी टैंकर चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed