{"_id":"6163efef8ebc3ed9c71d46cb","slug":"national-level-shooter-commits-suicide-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ी ने उठाया खौफनाक कदम: अमृतसर में राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज ने की खुदकुशी, अपनी राइफल से सिर में मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खिलाड़ी ने उठाया खौफनाक कदम: अमृतसर में राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज ने की खुदकुशी, अपनी राइफल से सिर में मारी गोली
Mon, 11 Oct 2021 01:44 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:44 PM IST
सार
पंजाब के अमृतसर में राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज ने अपनी स्पोर्ट्स राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि खिलाड़ी को करीब तीन माह पहले चोट लग गई थी। हाथ के असहनीय दर्द से वह काफी परेशान था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज ने रविवार सुबह अपनी राइफल से गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरु कर दी थी। जानकारी के मुताबिक वल्ला निवासी पूर्व कानूनगो भूपिंदर सिंह का बेटा हुसनदीप सिंह बेहतरीन निशानेबाज था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब में बिजली संकट: पूर्वोत्तर के राज्यों से कोयला आने में लगेंगे पांच दिन, पावरकॉम की लोगों से अपील, कम जलाएं बिजली
विज्ञापन
मृतक की मां सरकारी स्कूल से अध्यापिका के पद से सेवानिवृत्त थीं। परिवार के करीबी सदस्यों ने बताया कि हुसनदीप कई राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता जीत चुका था। करीब तीन माह पहले हुसनदीप के हाथ पर चोट लग गई थी। हालांकि वह अब तक काफी उबर चुका था लेकिन चोट के बाद उसके हाथ पर होने वाली असहनीय दर्द से वह काफी परेशान था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सादे अंदाज में शादी: मोहाली में हुआ पंजाब सीएम के बेटे का विवाह, खुद गाड़ी चला कार्यक्रम में पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी
रविवार सुबह उसने स्पोर्ट्स राइफल से अपने सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि वारदात स्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट मिलने की बात सामने नहीं आई है।