{"_id":"d20906a94cb8013b689b50ec0e47b607","slug":"murder-woman-lover-arrest-amritsar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का कत्ल, प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का कत्ल, प्रेमी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Thu, 03 Mar 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू अमृतसर में एक महिला के कत्ल के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। वारदात बुधवार रात नौ बजे हुई थी। सूचना मिलने पर थाना बी डिवीजन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
पुलिस ने मृतका हरविंदर कौर (45) के बेटे कैप्टन के बयान पर आरोपी प्रेमी मदन के खिलाफ हत्या का मामला किया है। आरोपी पेशे से सुनार है और उससे पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई वेबले पिस्टल के दो खोल और चार कारतूस बरामद कर लिए हैं।
प्राथमिक जांच में आरोपी ने बताया कि 2011 में उसका हरविंदर कौर के साथ प्रेम शुरू हुआ। महिला पैसे के लिए उसे ब्लैकमेल करती थी। तंग आकर उसने हरविंदर को गोली मार दी।
विज्ञापन
थाना बी डिवीजन प्रभारी गुरबिंदर सिंह ने बताया कि हरविंदर कौर बुधवार सुबह दस बजे न्यू अमृतसर में स्थित अपने खाली फ्लैट की सफाई करने के लिए गई। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो उसके बेटे ने उसे फोन किया। उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था।
बेटे ने जब घर में फ्लैट की चाबी नहीं देखी तो वह वहां पर गया। फ्लैट में महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था। महिला को दो गोली मारी गई थी। एक गोली गर्दन और दूसरी हाथ पर लगी थी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बेटे के बयान पर महिला के प्रेमी मदन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को तारावाला पुल के पास गिरफ्तार कर लिया।