फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Murder accused fires on police encounter in Amritsar

Punjab Police Encounter: हत्या के आरोपी ने छीनी कांस्टेबल की बंदूक, पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल

Fri, 19 Sep 2025 07:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 19 Sep 2025 07:39 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। हत्या के आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागते हुए कांस्टेबल की बंदूक छीन ली और पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Murder accused fires on police encounter in Amritsar
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

निमिष सरीन के तीन हत्यारों को पुलिस ने बटाला से गिरफ्तार किया। निमिष की बुधवार रात गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की पहचान रजत निवासी मजीठा रोड, अदित्य कुमार निवासी डीएस एस्टेट और सुधांशु शर्मा निवासी मजीठा रोड के रूप में हुई है। सुधांशु शर्मा से पूछताछ के दौरान पुलिस टीम उसे हथियार रिकवरी के लिए लेकर गई। तीन पिस्तौल रिकवर करवाने के दौरान आरोपी ने मौका पाकर कांस्टेबल की पिस्तौल छीन ली और भागने की नीयत से पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली आरोपी सुधांशु के टांग में लगी और वह जख्मी हो गया। आरोपी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बुधवार रात निमिष अपने साथी हरप्रीत सिंह गंजा के साथ कार में जा रहा था। जब वे गोल्डन एवेन्यू इलाके में पहुंचे, तो बाइक सवार पांच-छह बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं। करीब चौदह गोलियां निमिष को लगी थीं जिससे उसकी मौत हो गई थी। हमले में उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इस वारदात के तुरंत बाद पुलिस टीमों की ओर से आरोपियों का पता लगाते हुए उक्त तीनों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार दोपहर को आरोपी सुधांशु की निशानदेही पर वारदात के समय प्रयोग किए गए तीन पिस्तौल बरामद किए गए तो उसने मौका पर पुलिस पर ही गोली चला दी। ऐसे में इंस्पेक्टर हरप्रकाश सिंह ने अपने सर्विस पिस्तौल से गोली चलाई तो आरोपी जख्मी हो गया।
विज्ञापन


रंजिश के तहत की थी वारदात
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बुधवार को वारदात के दौरान जख्मी हुए हरप्रीत सिंह गंजा की आरोपियों के साथ रंजिश है। 2024 में गंजा के भाई की हत्या भी उक्त आरोपियों के साथियों की ओर से की गई थी। इसी रंजिश के तहत आरोपियों ने निमिष और गंजा को मारने की कोशिश की थी और गोलियां चलाई थीं जिसमें निमिष की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed