{"_id":"67f8a7680ed68140890e457a","slug":"mp-amritpal-associate-papalpreet-arrested-from-dibrugarh-jail-police-took-him-to-amritsar-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"NSA खत्म: अमृतपाल का साथी पपलप्रीत डिब्रूगढ़ से गिरफ्तार; अमृतसर लेकर पहुंची पुलिस, एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
NSA खत्म: अमृतपाल का साथी पपलप्रीत डिब्रूगढ़ से गिरफ्तार; अमृतसर लेकर पहुंची पुलिस, एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी
Fri, 11 Apr 2025 11:04 AM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:04 AM IST
सार
खालिस्तानी समर्थक व सांसद अमृतपाल सिंह के एक और साथी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पपलप्रीत पर एनएसए खत्म होने के बाद पुलिस उसे डिब्रूगढ़ जेल से गिरफ्तार कर अमृतसर लाई है।
विज्ञापन
आरोपी पपलप्रीत को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक व खडूर साहब के निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह के एक और साथी पपलप्रीत को पंजाब पुलिस लेकर आई है। पपलप्रीत भी नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत अमृतपाल के साथ डिब्रूगढ़ जेल में बंद था। उस पर से एनएसए खत्म किए जाने के बाद शुक्रवार को पंजाब पुलिस उसे लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची। अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। आरोपी को पुलिस की बख्तरबंद गाड़ी में एयरपोर्ट से सीधा थाने ले जाया गया और उसके बाद कोर्ट में पेश किया जाना है।
विज्ञापन
अमृतसर के अजनाला पुलिस टीम पपलप्रीत सिंह को पंजाब लाने के लिए डिब्रूगढ़ गई हुई थी। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पपलप्रीत को पंजाब लाया गया है। उसे अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमले के संबंध में दर्ज एफआईआर नंबर 39 के तहत गिरफ्तार किया गया है। पपलप्रीत को शनिवार को अजनाला कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
गौर हो कि जब पुलिस अमृतपाल सिंह को ढूंढ रही थी तो पपलप्रीत सिंह ही गिरफ्तार होने तक उसके साथ रहा था। आरोपी अमृतपाल सिंह के साथ विभिन्न शहरों से होता हुआ नेपाल की तरफ भाग रहा था। इस संबंधी उसकी कई फोटो और वीडियो भी जारी हुई थी।
विज्ञापन