{"_id":"696e2b931113b69d8f08bf46","slug":"medical-student-kill-himself-in-amritsar-crime-news-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: मेडिकल स्टूडेंट ने दी जान... पढ़ाई के साथ मजदूरी कर परिवार की मदद कर रहा था सत्यम, मौत की वजह क्या?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar: मेडिकल स्टूडेंट ने दी जान... पढ़ाई के साथ मजदूरी कर परिवार की मदद कर रहा था सत्यम, मौत की वजह क्या?
Mon, 19 Jan 2026 06:33 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 19 Jan 2026 06:33 PM IST
सार
पंजाब के अमृतसर में मेडिकल स्टूडेंट ने जान दे दी। छात्र ने घर पर फंदा लगाया। मृतक सत्मय पढ़ाई के साथ मजदूरी कर परिवार की आर्थिक मदद कर रहा था।
विज्ञापन
युवक ने लगाया फंदा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमृतसर के फतेहगढ़-चूड़ियां रोड स्थित बाबा दीप सिंह कॉलोनी में 19 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसक का शव कमरे में लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान सत्मय के तौर पर हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और परिवा के साथ बाबा दीप सिंह कॉलोनी में रह रहा था। सत्यम मेडिकल का स्टूडेंट था। परिजनों का कहना है कि वह खुद पर चोरी का आरोप लगने से आहत था।
विज्ञापन
पुलिस ने सत्यम के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। परिजनों के अनुसार, सत्यम मेडिकल का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ-साथ मजदूरी कर परिवार की आर्थिक मदद करता था। कुछ दिन पहले वह अपने पिता की जगह काम करने गया था, जहां मकान मालिकों ने उस पर चोरी का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
परिवार का आरोप है कि बिना किसी ठोस सबूत के उस पर आरोप लगाए गए और पुलिस में शिकायत भी दी गई। इससे सत्यम मानसिक दबाव में आ गया। मृतक के पिता ने बताया कि आरोप लगने के बाद सत्यम काफी तनाव में रहने लगा था और बदनामी के डर से टूट गया था। मानसिक प्रताड़ना और अपमान के कारण उसने यह कदम उठाया। परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन