{"_id":"6ad5a1d9f8b189e6fa045002","slug":"man-murdered-in-amritsar-batala-brothers-accused-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में युवक की हत्या: मामूली बात पर हुए विवाद के बाद दो भाइयों ने किया तलवारों से हमला, बटाला के हैं आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में युवक की हत्या: मामूली बात पर हुए विवाद के बाद दो भाइयों ने किया तलवारों से हमला, बटाला के हैं आरोपी
Mon, 19 Oct 2026 10:21 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Mon, 19 Oct 2026 10:21 AM IST
सार
पुलिस को एमजीएम होटल के बाहर झगड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में विक्की और बटाला निवासी दोनों भाइयों के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दी।
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमृतसर के एमजीएम होटल के बाहर रविवार देर रात मामूली विवाद के दौरान बटाला के रहने वाले दो सगे भाईयों ने युवक पर तलवारों से हमला कर दिया। युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम विक्की कुमार था और वो अमृतसर का ही रहने वाला था। वहीं वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीा और जांच शुरु कर दी।
एसीपी रविंदर पाल सिंह के मुताबिक, पुलिस को एमजीएम होटल के बाहर झगड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में विक्की और बटाला निवासी दोनों भाइयों के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दी। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर तलवारों से वार किए गए।
उन्होंने बताया कि विवाद का असली कारण अभी पता नहीं चल पाया। मगर बताया जा रहा है कि मामूली बात को लेकर बहस हुई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तलवारें निकल आईं। फिलहाल झगड़े की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
एसीपी रविंदर पाल सिंह के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।