फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   loot, gurdaspur loot, loot to gas agency worker, 60 thousand loot, gurdaspur, amritsar

गुरदासपुर में गैस एजेंसी के कारिंदे से 60 हजार रुपये लूटे

Tue, 04 Oct 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Tue, 04 Oct 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
loot, gurdaspur loot, loot to gas agency worker, 60 thousand loot, gurdaspur, amritsar
गुरदासपुर में लूट की जानकारी देता पीड़ित कुलजीत सिंह। - फोटो : amarujala
धारीवाल स्थित एक गैस एजेंसी का कारिंदे से मंगलवार को दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार नौजवान करीब 60 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। थाना धारीवाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में कुलजीत सिंह पुत्र तुलसा सिंह निवासी गांव नौशहरा मज्झा सिंह ने बताया कि वह धारीवाल स्थित वीर गैस एजेंसी में काम करता ह। रोजाना की तरह मंगलवार को भी वह माडल स्कूल धारीवाल के पास गाड़ी खड़ी करके गैस सिलंडर बांट रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान एक  मोटरसाइकिल पर सवार दो नौजवान वहां पहुंचे। दोनों पास दातर था। दोनों नौजवान उसके पास आए और बेचे गये गैस सिलेंडरों की नकदी मांगने लगे। जब उसने पैसे देने से इंकार किया तो एक नौजवान ने उसकी गर्दन पर दातर रख दी। दूसरे ने उससे करीब 60 हजार रुपए की नकदी छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद उसे घटना की सूचना थाना धारीवाल की पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली।


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त वहां कोई ग्राहक या अन्य को मौजूद नहीं था। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed