फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Loot after Bank Manager hand claw cut in Amritsar of Punjab

अमृतसर में वारदात: दो लुटेरों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी का हाथ काटकर बैग लूटा, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने जोड़ा

Tue, 18 May 2021 01:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 May 2021 01:06 PM IST
सार

12 घंटे के ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने कर्मचारी का हाथ जोड़ दिया है। अब वह खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
Loot after Bank Manager hand claw cut in Amritsar of Punjab
अमृतसर में लूट के लिए बैंक मैनेजर के हाथ का पंजा काटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर के मजीठा रोड नंगली गांव के पास निहंग के बाने में आए बाइक सवार दो युवकों ने फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी का तलवार से हाथ काटकर उससे पैसों से भरा बैग लूट लिया। बैग में मात्र 1500 रुपये थे। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। राहगीरों ने घायल युवक को किसी तरह अमनदीप अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों की टीम ने 12 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद उसका हाथ जोड़ दिया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पलवल विश्वास यहां आकाश एवेन्यू में किराए पर रहता है और करीब दो साल से एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी करने का काम करता है। मूलरूप से वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। रोजाना वह बाइक लेकर मजीठा और अमृतसर के आसपास के गांवों में जाता है और पैसे इकट्ठे कर मालिक को सौंपता है। 
विज्ञापन


सोमवार दोपहर 12:30 बजे के करीब वह बाइक से नंगली गांव पहुंचा और उसने दो जगह से 1500 रुपये एकत्र किए। कुछ देर बाद बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और बैग छीनने लगे। उसने बैग नहीं छोड़ा तो एक आरोपी ने किरपाण से उसका हाथ काट दिया। उसे दोपहर दो बजे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। कंबो थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार को दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। लुटेरों की पहचान के लिए सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed