{"_id":"5ffda577577ff03146733217","slug":"landlord-murdered-tenant-for-not-paying-rent-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक ने किराया न देने पर कर दी किराएदार की हत्या, कुछ दिन बाद देने का किया था वादा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मकान मालिक ने किराया न देने पर कर दी किराएदार की हत्या, कुछ दिन बाद देने का किया था वादा
Tue, 12 Jan 2021 07:08 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 12 Jan 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर के गुरनाम नगर में किराया न देने पर मकान मालिक ने तेजधार हथियार से हमलाकर किरायेदार की हत्या कर दी। शनिवार देर रात मालिक मकान कुलविंदर सिंह कुछ लोगों के साथ किरायेदार जगनदीप के पास आया। उसने किराया मांगा। जगनदीप ने उसे पगार न मिलने की बात कही। इस पर मकान मालिक ने उस पर हमलाकर घायल कर दिया। निजी अस्पताल में मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक की मां राजकौर ने बताया कि वह अपने बेटे और बेटी के साथ कुलविंदर सिंह के मकान में किराये पर रहती है। हर महीने 3100 रुपये किराया दिया जाता था। जगनदीप सिंह पीतल और लोहे की ढलाई का काम करता था। तंगी के कारण वह दो महीने का किराया नहीं दे पा रहा था। शनिवार रात को कुलविंदर ने उसके बेटे से किराया मांगा।
विज्ञापन
बेटे ने उसे कुछ दिनों के बाद किराया देने का वादा किया। इस पर कुलविंदर ने गाली गलौच शुरू कर दी। बाद में अपने साथियों के साथ उसके बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसे जख्मी हालत में अस्पताल दाखिल में करवाया गया था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना बी डिवीजन के एसएचओ गुरविंदर सिंह ने बताया कि राज कौर की शिकायत पर मामला दर्जकर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। कुलविंदर सिंह शनिवार से ही फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।