फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   kidnapping, tarantarn kidnapping, labour kidnapping, tarantaran, amritsar

तरनतारन में भट्ठा मजदूर का अपहरण कर पीटा

Thu, 14 Apr 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Thu, 14 Apr 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
kidnapping, tarantarn kidnapping, labour kidnapping, tarantaran, amritsar
मारपीट - फोटो : dummy picture
गांव खालड़ा निवासी दलित मजदूर सुखदेव सिंह का भट्ठा मालिक ने अपने साथियों की मदद से हथियार दिखाकर अपहरण कर मारपीट की। गंभीर हालत में भट्ठा मजदूर को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जसबीर सिंह के भट्ठे पर काम करने वाला सुखदेव सिंह निवासी नारली ने पुलिस को बताया कि इससे पहले वह गुरभेज सिंह पुत्र पूर्ण सिंह निवासी सुरसिंह के भट्ठे पर पथेर का काम करता था। सुखदेव सिंह ने उस समय गुरभेज सिंह से दो वर्ष पूर्व 30 हजार रुपये एडवांस लिए और काम करता था।
विज्ञापन


18 हजार रुपये बकाया रहने के बावजूद सुखदेव सिंह ने भट्ठा मालिक गुरभेज सिंह को उक्त पैसे जल्द देने का दावा करते हुए उक्त भट्ठे से काम छोड़ दिया। बाद में जसबीर सिंह सुरसिंह के भट्ठे पर काम करने लगा। वीरवार शाम सायं छह बजे सुखदेव सिंह अपनी पत्नी राज कौर और ताए के बेटे अरसाल सिंह के साथ जसबीर सिंह के भट्ठे पर काम के बाद वापस जा रहा था कि कार में सवार गुरभेज सिंह के अलावा रंजीत सिंह निवासी फ्रंदीपुर, वरियाम सिंह और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने सुखदेव सिंह का अपहरण कर लिया और अज्ञात स्थान पर लेकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उसकी बुरी तरह से मारपीट की गईं। सुखदेव सिंह को अधमरी हालत में रात करीब दस बजे खेतों में फेंक दिया गया। राहगीरों ने सुखदेव सिंह को सरकारी अस्पताल सुरसिंह में दाखिल करवाया। यहां थाना भिखीविंड प्रभारी रविशेर सिंह और ड्यूटी अधिकारी एएसआई लखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। भट्ठा मालिक गुरभेज सिंह, उसके साथी रंजीत सिंह, वरियाम सिंह व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed