फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Kamaljit Singh arrested from Amritsar in case of missing 328 sacred copies of Guru Granth Sahib

पावन स्वरूप गायब मामला: एसआईटी ने की दूसरी गिरफ्तारी, अमृतसर से कमलजीत सिंह काबू, 15 जगह रेड

Sun, 04 Jan 2026 10:39 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 04 Jan 2026 10:39 AM IST
सार

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस संवेदनशील मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Kamaljit Singh arrested from Amritsar in case of missing 328 sacred copies of Guru Granth Sahib
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूपों के गायब होने के गंभीर मामले में पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी की है। इस मामले में कमलजीत सिंह को अमृतसर के एक गांव से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के पूर्व मुख्य लेखा अधिकारी सतेंद्र सिंह कोहली को चंडीगढ़ से काबू किया गया था।

विज्ञापन


यह मामला वर्ष 2020 में पावन स्वरूपों के लापता होने से जुड़ा है, जिसकी एफआईआर वर्ष 2025 में दर्ज की गई। जांच आगे बढ़ने पर 7 दिसंबर 2025 को अमृतसर पुलिस ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के पूर्व मुख्य सचिव सहित कुल 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एफआईआर में कमलजीत सिंह का नाम 11वें नंबर पर दर्ज है। एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के हवाले से सामने आया है कि कमलजीत सिंह ने 212 पावन स्वरूप भेजने के बाद उनका रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज नहीं किया। इसके अलावा 55 अन्य स्वरूप तैयार करने के बावजूद उन्हें आगे नहीं भेजा गया, जिससे कुल 267 पावन स्वरूपों के पैसों का गबन होने का आरोप है। इसी मामले में उसे पहले भी हिरासत में लिया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई है। अदालत से मिले सर्च वारंट के आधार पर पुलिस ने शनिवार को जांच तेज करते हुए एक साथ 15 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। पुलिस के अनुसार, इन ठिकानों में अमृतसर शहर के आठ स्थान शामिल हैं, जबकि चंडीगढ़ में दो, गुरदासपुर, रोपड़, तरनतारन और अमृतसर देहाती क्षेत्र में एक-एक जगह पर तलाशी ली गई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed