{"_id":"60ef5a7573705e301f56845c","slug":"hotel-owner-commits-suicide-by-swallowing-poisonous-substance-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: होटल मालिक ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या, चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर: होटल मालिक ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या, चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला
Thu, 15 Jul 2021 03:15 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 15 Jul 2021 03:15 AM IST
सार
मृतक के पास से पुलिस ने चार पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया है। आरोप है कि एक महिला और उसके साथी उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया है। मामला पंजाब के अमृतसर जिले का है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल मालिक ने मंगलवार की देर शाम जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली थाने की पुलिस को मृतक के पास से चार पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी गुरमीत सिंह नागरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। होटल मालिक के बेटे हरमनप्रीत सिंह का कहना कि कि उनके पिता कुलवंत सिंह बस स्टैंड के पास एक होटल चलाते थे। उनके पिता एक महिला और उसके साथियों के संपर्क में आए थे। उन्होंने उनके पिता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
कुलवंत सिंह ने आरोपियों को 10 लाख रुपये की राशि भी दे दी थी। अब आरोपी फिर से 10 लाख रुपये मांग रहे थे। हरमनप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पिता कुछ दिनों से काफी परेशान थे। पूछने पर भी उन्हें कुछ नहीं बताया और आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन