{"_id":"56eecb294f1c1b3327f14f1c","slug":"home-burn-home-burn-in-pathankot-woman-burn-home-woman-burn-neighbour-house-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में महिला ने पड़ोसी के घर में लगाई आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पठानकोट में महिला ने पड़ोसी के घर में लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sun, 20 Mar 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में आग से जला घर का दरवाजा।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला ईश्वर नगर में एक महिला ने पड़ोसी के घर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
पीड़ित पड़ोसी की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।
मोहल्ला ईश्वर नगर निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शनिवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मोहल्ले के लोगों ने शोर मचा कर उन्हें बताया कि उनके घर को किसी ने आग लगा दी है।
छत पर जाकर जब देखा तो घर के मुख्य द्वार से आग की लपटें उठ रही थीं और मोहल्लावासी आग बुझाने में जुटे थे। इसी दौरान उन्होंने महिला रश्मि को तेल की कैन पकड़े दो युवकों के साथ घर के पास देखा। घर के बाहर खड़ी
विज्ञापन
मोटरसाइकिलों में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। महिला के खिलाफ कार्रवाई के लिए लोगों ने प्रदर्शन किया।
कांग्रेसी नेता योगेश ठाकुर व वार्ड पार्षद जुगल, मीना, शाम शर्मा, मीनाक्षी, निशान, अंकिता, मधू, सिम्मी, अश्विनी, निषिमा, रौशन लाल, अरूण कुमार, रवि कुमार, राकेश, काला, सोहन लाल, विक्रम, राहुल व अमित ने बताया कि महिला रश्मि इससे पहले भी लोगों को परेशान कर चुकी है।
महिला के सगे भाई विनय कुमार व उसकी पत्नी मोनिका ने बताया कि वह लोगों भी रश्मि की लड़ाई-झगड़ा करने की आदत से परेशान हैं। थाना डिवीजन नंबर दो के एएसआई हरप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने रश्मी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया जा रहा है।