फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   head constable murder, gurdaspur murder, murder in suspecious circumtances, amritsar

हेड कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का केस

Tue, 30 Aug 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Tue, 30 Aug 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
head constable murder, gurdaspur murder, murder in suspecious circumtances, amritsar
मृतक पुलिस मुलाजिम की फाइल फोटो - फोटो : file photo
थाना धारीवाल के अधीन पड़ते गांव बल्ल के बाहरी डेरे पर रहने वाले पुलिस के हेड कांस्टेबल की सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव के पोस्टमार्टम के दौरान गर्दन पर तेजधार हथियार के  निशान मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने मृतक की बेटी के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मृतक हेड कांस्टेबल पलविंदर सिंह पुत्र वस्सन सिंह निवासी गांव बल्ल पीएपी 75 बटालियन का था और वह इस समय बाबा भनियारा वाले की सुरक्षा में तैनात था। उसकी पत्नी परमजीत कौर ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात उसका पति पलविंदर सिंह आंगन में सो रहा था और वह अपनी बेटी के साथ कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन


रात करीब दो बजे उसके पति ने कहा कि उसका खून बह रहा है। इस पर वह कमरे से बाहर आई। उसने देखा कि उसका पति खून से लथपथ पड़ा था। इस पर वह पति को सिविल अस्पताल गुरदासपुर ले गई। वहां डॉक्टरों ने पति को मृतक करार दिया। बताया गया पलविंदर सिंह के शव का जब डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया तो उसके गर्दन में कुछ निशान मिले। इसकी सूचना डॉक्टरों ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एसपी गुरदासपुर प्रदीप मलिक, डीएसपी आजाद दविंदर सिंह, इंस्पेक्टर विश्वनाथ, थाना धारीवाल के प्रभारी कुलवंत सिंह, एएसआई जसबीर सिंह पुलिस फोर्स और डॉग स्क्वाएड के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। मृतक पलविंदर सिंह के खून से लथपथ बिस्तर और अन्य संदिग्ध वस्तुओं को कब्जे में लेकर मृतक की पत्नी परमजीत कौर और पड़ोसियों से पूछताछ की।

डीएसपी सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी परमजीत कौर ने थाना धारीवाल में जानकारी दी थी कि उसके पति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। शव के पोस्टमार्टम के दौरान मृतक की गर्दन पर तेजधार हथियार के निशान मिले हैं।


इससे मामला संदिग्ध है। मृतक की लड़की हरमीत कौर के बयानों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed