{"_id":"63ec90e6d3d51b6eb50ac203","slug":"hand-grenade-and-9-mm-bullets-found-near-the-border-in-amritsar-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अमृतसर में बॉर्डर के पास हैंड ग्रेनेड व 9 एमएम की गोलियां मिली, BSF ने आसापास शुरू किया तलाशी अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: अमृतसर में बॉर्डर के पास हैंड ग्रेनेड व 9 एमएम की गोलियां मिली, BSF ने आसापास शुरू किया तलाशी अभियान
Wed, 15 Feb 2023 01:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 15 Feb 2023 01:29 PM IST
सार
साफ सफाई का काम करते समय ये वस्तुएं मिलीं है। क्षेत्र के संदिग्ध लोगों से भी पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने पूछताछ शुरू कर दी है, और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में सीमांत पुलिस थाना भिंडी सैदा के अधीन पड़ती बीओपी बुर्ज के पास एक हैंड ग्रेनेड और नौ एमएम की 15 गोलियां मिली है। यह समान बीएसएफ की 183 बटालियन के जवानों को मिला है। साफ सफाई का काम करते समय ये वस्तुएं मिलीं है। इसके बाद बीएसएफ की ओर से आस पास में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं इस की सूचना बीएसएफ की ओर से अपने उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
सीमांत इलाके में लगभग हर दिन नशा और हथियारों की तस्करी होती रहती है। पाकिस्तान से आने वाले नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी को ध्यान में रख बीएसएफ की ओर से इस मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि पता चल सके कि यह गोलियां और ग्रेनेड कहां से आया है। क्षेत्र के संदिग्ध लोगों से भी पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने पूछताछ शुरू कर दी है, और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सरहद पर मिली एक किलो हेरोइन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान से आई एक किलो 30 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिस इलाके से हेरोइन का पैकेट मिला है, बीएसएफ ने उसे सील कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। आशंका जाहिर की जा रही है कि पाक ड्रोन हेरोइन के पैकेट फेंक गया है। यह घटना जलालाबाद की गट्टी यारूके के पास बुधवार घटी है।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ के जवान गश्त कर रहे थे कि उन्हें हेरोइन का एक पैकेट मिला। उक्त पैकेट में एक किलो तीस ग्राम हेरोइन थी। गट्टी यारूके का इलाका सील कर बीएसएफ ने सर्च अभियान शुरू किया है। आशंका जाहिर की जा रही है कि रात के समय पाकिस्तानी ड्रोन उक्त क्षेत्र में हेरोइन की खेप फेंक कर गया है।