फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gangster Goldy Brar parents arrested apprehended in Muktsar extortion case amritsar

गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार: मुक्तसर रंगदारी मामले में पकड़े गए, सरकारी कर्मी की शिकायत पर कार्रवाई

Tue, 27 Jan 2026 07:55 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 Jan 2026 07:55 AM IST
सार

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के पिता शमशेर सिंह और उसकी मां प्रीतपाल कौर पर श्री मुक्तसर साहिब के सरकारी कर्मी को रंगदारी के लिए काॅल करने का आरोप है।  
 

विज्ञापन
Gangster Goldy Brar parents arrested apprehended in Muktsar extortion case amritsar
goldy brar - फोटो : फाइल

विस्तार

श्री मुक्तसर साहिब के थाना सदर में दर्ज रंगदारी और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक सरकारी कर्मचारी की शिकायत के आधार पर की गई है, जिसे विदेशी मोबाइल नंबर से व्हाट्सऐप कॉल के जरिए रंगदारी की धमकी दी गई थी।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता सतनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 33 वर्षों से शिक्षा विभाग में कार्यरत है। उसके अनुसार 27 नवंबर 2024 को स्कूल में ड्यूटी के दौरान उसे एक विदेशी नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बंबीहा गैंग का सदस्य बताया और 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। आरोपी ने पैसे न देने पर शिकायतकर्ता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 3 दिसंबर को भी उसी नंबर से कॉल आने से वह मानसिक रूप से परेशान रहा।
विज्ञापन


मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच तेज की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन अमृतसर में ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें अमृतसर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह और उसकी पत्नी प्रीतपाल कौर, निवासी कोटकपूरा रोड, श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गिरफ्तारी के समय श्री दरबार साहिब के निकट एक होटल में ठहरे हुए थे।


एसएसपी अभिमन्यु राणा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि केस दर्ज होने के समय बंबीहा गैंग और गोल्डी बराड़ आपस में संपर्क में थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के पास आय का कोई वैध स्रोत नहीं था और वे कथित तौर पर रंगदारी की रकम पर निर्भर थे। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इनके ओर भी साथियों को पकड़ा जा सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed