फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   gangster arrest, amritsar gangster arrest, police arrest gangster, amritsar

अमृतसर में पुलिस ने गैंगस्टर को दबोचा

Thu, 22 Sep 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Thu, 22 Sep 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
gangster arrest, amritsar gangster arrest, police arrest gangster, amritsar
गिरफ्तार - फोटो : dummy picture
स्टेट ऑपरेशन सेल ने गैंगस्टर राणा कंदोवालिया के साथी स्वर्ण सिंह निवासी कोटकपूरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी से स्पेशल सेल ने दो पिस्टल, एक कार और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल की टीम ने राणा कंदोवालिया को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। इस दौरान कंदोवालिया व उनके साथियों ने अपने बचाव में स्पेशल सेल की टीम पर फायरिंग भी की। करीब दो घंटे तक गांव कंदोवालिया में चले ऑपरेशन के बाद सभी गैंगस्टर भाग निकले लेकिन उक्त आरोपी हाथ गया।
विज्ञापन


कंदोवालिया ने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए माझा, दोआबा और मालवा इलाके के सभी गैंगस्टरों को अपने ठिकाने पर बुलाया हुआ था। इस बात की भनक स्टेट स्पेशल सेल को लगी तो तुरंत टीम ने गांव में पहुंच कर ट्रैप लगाकर उक्त गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक बुधवार रात एसटीएफ के आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि कंदोवालिया गांव में गैंगस्टर इकट्ठा हो रहे है। इस तहत टीम को तैयार किया गया और देर रात को गांव में ट्रैप लगाया गया।

पुलिस ने कंदोवालियों के ठिकाने पर रेड की लेकिन गैंगस्टरों को इस संबंधी सूचना मिल गई थी। इस तहत वह अलर्ट हो गए और रेड होते ही गैंगस्टरों ने स्पेशल टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाब में स्पेशल सेल टीम ने भी गोलियां चलाईं।


करीब दो घंटे तक दोनों तरफ फायरिंग हुई। इसी दौरान राणा कंदोवालिया सहित कई गैंगस्टर मौके से भाग निकले लेकिन उनका साथी स्वर्ण सिंह काबू आ गया। मौके पर ही टीम ने आरोपी से पिस्टल, गाड़ी और बाइक भी बरामद की। फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed