फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   gang exposed, gang exposed in tarantaran, fraud in amritsar, tarantaran, amritsar

तरनतारन में लक्की ड्रॉ के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Mon, 21 Mar 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 21 Mar 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
gang exposed, gang exposed in tarantaran, fraud in amritsar, tarantaran, amritsar
धोखाधड़ी - फोटो : dummy picture
भोले-भाले लोगों को लक्की ड्रॉ स्कीम में बड़े-बड़े इनाम निकालने के सपने दिखाकर ठगी का शिकार बनाने वली निजी कंपनी का पर्दाफाश करते हुए थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया हैं।
विज्ञापन


उनके खिलाफ केस दर्ज करके पूछताछ की जा रही हैं। थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा लक्की ड्रॉ स्कीम चलाईं जा रही हैं ताकि लोगों से पैसे लेकर मोटरसाइकिल, कारें आदि बड़े-बड़े इनाम देने के सपने दिखाकर सदस्य बनाते हैं और फिर उनसे मोटी राशि वसूलते हैं।
विज्ञापन


जब किसी का इनाम निकलता है तो उसको इनाम देने के बजाए टाल-मटौल करते हुए ठगी का शिकार बनाया जाता हैं। इस निजी कंपनी द्वारा आज भी क्षेत्र में लोगों से लूटपाट की जा रही थी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते सब इंस्पेक्टर बलदेव सिंह ने गांव कदगिल के समीप नाकाबंदी करके तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पहचान मंदीप सिंह उर्फ मन्ना पुत्र मोहन सिंह निवासी बासरके गिल्ला, बलजीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी चीमा कलां और हरसिमरनजीत सिंह पुत्र मुख्तार सिंह निवासी मथरेवाल के तौर पर हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed