फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   fraud, tarn taran fraud, fraud to loan on land, one carore fraud, tarn taran, amritsar

जमीन पर एक करोड़ का कर्ज दिलाने का झांसा देकर ठगी

Thu, 23 Jun 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Thu, 23 Jun 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
fraud, tarn taran fraud, fraud to loan on land, one carore fraud, tarn taran, amritsar
धोखाधड़ी - फोटो : dummy picture
थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने जमीन पर एक करोड़ का कर्ज दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से ठगी करने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज किया है। अपराध शाखा के इंचार्ज इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह की ओर से की गई जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मेजर सिंह पुत्र सरदूल सिंह निवासी गंग सिंह नगर जंडियाला रोड तरनतारन ने बताया कि उनकी पत्नी के नाम पर 12 एकड़ जमीन है।

उसपर हरभजन सिंह निवासी गली गगड़ियां वाली तरनतारन, आशीष अरोड़ा निवासी डीटीडीसी इनलाइट कोरियर दुकान नंबर 14, 14 न्यू मान मार्केट गली नंबर 01 नजदीक पुतली घर अमृतसर ने उसे 12 एकड़ जमीन पर एक करोड़ का कर्ज दिलाने के लिए नौ फीसदी कमीशन का सौदा तय किया।
विज्ञापन


उक्त व्यक्तियों ने उससे सात मई 2014 को 90,000 रुपये नगद और 19 मई 2014 को 75,000 का चेक आईसीसी बैंक का वसूल लिया। उक्त व्यक्तियों ने उसको एक करोड़ का कर्ज नहीं दिलाया और कागजात भी नहीं दिए। जब उसने पैसे वापस करने लिए कहा तो उन्होंने नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरभजन सिंह ने दो चेक पंजाब नेशनल बैंक तरनतारन के दिए जो खाते में फंड ना होने के कारण वापस आ गए। आरोपियों ने उसकी पत्नी के नाम 12 एकड़ जमीन गांव ताइबा जिला फिरोजपुर का रिकॉर्ड नहीं दिया और न ही पैसे वापस किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed