फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   fraud, kapurthala fraud, jwellery double fraud in kapurthala, kapurthala, amritsar

कपूरथला में गहने डबल करने के नाम पर ठगी

Thu, 12 May 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Thu, 12 May 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
fraud, kapurthala fraud, jwellery double fraud in kapurthala, kapurthala, amritsar
धोखाधड़ी - फोटो : dummy picture
भुलत्थ के भोगपुर अड्डे पर एक साधु ने महिला से सोने के आभूषण लूट लिए। पीड़िता विजय कुमारी पत्नी चमन लाल बब्बर ने बताया कि वह किसी काम से घर से निकली थी। घर से थोड़ी दूर पर एक आदमी, जिसने साधुओं वाले कपड़े पहने हुए थे, ने उससे कुछ पूछा।
विज्ञापन


इतने में बाइक पर एक आदमी और महिला उसके पास आकर रुके और साधू से कहने लगे कि उनके आभूषणों को डबल कर दो। उन दोनों ने उससे कहा कि यह साधू बहुत पहुंचे हुए हैं। वह भी अपने आभूषण डबल करवा ले।
विज्ञापन


वह उनकी बातों में आ गई और अपनी सोने की दो चूड़ियां, एक अंगूठी और एक जोड़ी बालियां (जिसकी कीमत करीब 1.23 लाख रुपये बनती है) उसको दे दी। साधू के कपड़े पहले व्यक्ति ने रुमाल में बांधकर आभूषण अपने कंधे पर टांगे थैले में रखकर बाहर निकाले और उसे चेक करवाकर दोबारा थैले में डालकर बाहर निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर रुमाल उसे देते हुए कहा कि बीबी यह गहने डबल हो गए हैं, इनको घर जाकर ही खोलना।  जब उसने घर जाकर खोला तो रुमाल में कागज और कुछ पत्थर पड़े हुए थे और आभूषण गायब थे। इस बारे में भुलत्थ पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed