{"_id":"57caf5e24f1c1ba4242cc9cb","slug":"firing-tarn-taran-firing-firing-on-jhabaal-stand-tarn-taran-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन के झब्बाल अड्डे पर दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तरनतारन के झब्बाल अड्डे पर दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sat, 03 Sep 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
गाेलीमारी
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अड्डा झब्बाल में शनिवार को दिनदहाड़े 3-4 गाड़ियों पर सवार होकर आए नौजवानों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इससे इलाके के दहशत फैल गई। राहगीरों और दुकानदारों ने छिप कर अपना बचाव किया। डीएसपी हरपाल सिंह का कहना है कि खालसा कालेज अमृतसर के छात्रसंघ की प्रधानगी के विवाद में फायरिंग की गई है। इलाका सील कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सुबह करीब 11 बजे खालसा कालेज अमृतसर के विद्यार्थियों का ग्रुप अनाज मंडी झब्बाल में एकत्रित हो रहा था। इसी बीच अटारी रोड की ओर से 3-4 गाड़ियों से मुंह पर कपड़ा बांधे कई नौजवान उतरे और उतरते ही अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।
इससे राहगीरों और दुकानदारों में भगदड़ मच गई। फायरिंग की सूचना मिलते ही डीएसपी हरपाल सिंह, इंस्पेक्टर सुखबीर पुलिस पार्टी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कारतूस के खोल इकट्ठे किए।
विज्ञापन
इसके बाद थाना झब्बाल में एसपी गुरचरन सिंह गौराया, डीएसपी हरपाल सिंह व डीएसपी रमिंदर सिंह पहुंचे। डीएसपी हरपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि खालसा कालेज अमृतसर के छात्रसंघ की प्रधानगी को लेकर विद्यार्थियों के एक ग्रुप ने फायरिंग की है।
उन्होंने बताया अज्ञात नौजवानों के खिलाफ थाना झब्बाल में केस दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया नाकाबंदी कर क्षेत्र को सील कर दिया गया है और गाड़ियों की बारीकी से जांच की जा रही है। एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने कहा कि गोलियां चलाकर दहशत फैलाने वाले आसमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया डीएसपी सिटी हरपाल सिंह रंधावा व अन्य पुलिस अधिकारियों को मौके पर भेज कर मामले की रिपोर्ट देने को कहा है।