{"_id":"62a5631fcd095302836cd749","slug":"firing-in-amritsar-man-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Amritsar: गुरुद्वारा साहिब जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 13 दिन पहले दुबई से लौटा था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Murder in Amritsar: गुरुद्वारा साहिब जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 13 दिन पहले दुबई से लौटा था
Sun, 12 Jun 2022 09:23 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 12 Jun 2022 09:23 AM IST
सार
छेहरटा काले पिंड का रहने वाला हरिंदर सिंह 13 दिन पहले ही दुबई से लौटा था। पत्नी और बेटियों के साथ गुरुद्वारा साहिब जाते समय उस पर गोली चलाई गई।
विज्ञापन
अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सोमवार तड़के मोटरसाइकिल पर दरबार साहिब माथा टेकने जा रहे एक व्यक्ति की कुछ लोगों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले मोटरसाइकिल को लात मार गिराया और फिर गोलियां मार कर हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। इस हमले में मृतक की पत्नी को भी चोटें आई। छेहरटा पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी की फुटेज खंगालना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छेहरटा के काले रोड निवासी नरिंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनका भांजा हरविंदर सिंह दुबई से लौटा था। हरविंदर रविवार तड़के करीब 3.30 बजे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर दरबार साहिब माथा टेकने जा रहा था। इस दौरान उनके पीछे मोटरसाइकिल पर आ रहे दो लोगों ने हरविंदर की मोटरसाइकिल को गिरा दिया और उन पर गोलियां चलानी शुरु कर दी।
विज्ञापन
मृतक के मामा ने बताया कि हरविंदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भांजे की पत्नी भी इस हमले में घायल हो गई। उन्होंने बताया कि उनके भांजे की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी, और लगता है कि यह हत्या लूट के इरादे से की गई है। जानकारी मिलते ही एडीसीपी-2 प्रभजोत सिंह विर्क और छेहरटा पुलिस के थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन