{"_id":"6897449499011f67440b8630","slug":"firing-at-former-akali-sarpanch-house-in-amritsar-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Crime: अमृतसर में पूर्व अकाली सरपंच के घर पर फायरिंग, बेटे को लगी गोली, हालत नाजुक, Video","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab Crime: अमृतसर में पूर्व अकाली सरपंच के घर पर फायरिंग, बेटे को लगी गोली, हालत नाजुक, Video
Sat, 09 Aug 2025 06:25 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sat, 09 Aug 2025 06:25 PM IST
सार
पूर्व अकाली सरपंच कमल ने बताया देर रात को वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान घर के बाहर अज्ञात लोगों की ओर से गोलियां चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मिले गोलियों के खोल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के अमृतर में शुक्रवार रात को गोलियां चली। मजीठा रोड इलाके पर देर रात पूर्व अकाली सरपंच के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई। आरोपियों ने घर पर शराब की खाली बोतलें भी फेंकी। इस दौरान एक गोली युवक को लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हुए युवक को तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया गया। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस शिकायत में पूर्व अकाली सरपंच कमल ने बताया देर रात को वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान घर के बाहर अज्ञात लोगों की ओर से गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां चलने पर उनका बेटा बाहर निकला और इसी दौरान एक गोली बेटे को लगी। गोली लगने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन
पूर्व अकाली सरपंच ने बताया कि कुछ दिन पहले भी अज्ञात लोगों की ओर से उनके किराएदार को पैसों को लेकर धमकियां दी गई थी। उनके संदेह है कि उन्हीं लोगों की ओर से ही उनके घर पर गोलियां चलाई गई है। इसी दौरान उनका बेटा भी जख्मी हो गया। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर हरसंदीप सिंह ने बताया कि केस दायर कर लिया और आसपास के सीसीटीवी चेक किए जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन