{"_id":"57963e8c4f1c1b8e0121e193","slug":"fight-pathankot-fight-fight-in-neighbours-fight-to-slow-dj-voice-pathankot-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे की आवाज कम करने पर झगड़ा, लाठियां चलीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे की आवाज कम करने पर झगड़ा, लाठियां चलीं
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
झगड़ा
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के मोहल्ला ढांगू रोड में रविवार देर रात दो पड़ोसियों के बीच डीजे बंद करवाने को लेकर हुए झगड़े में खूब लाठियां चलीं। इस झगड़े में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान कमल, उसकी पत्नी पम्मी, रेखा, संदीप व उसकी पत्नी लता निवासी मोहल्ला हरीनगर के रूप में हुई है।
पहले पक्ष के घायल कमल ने बताया कि रविवार को उनके घर उनकी बहन और बच्चे आए हुए थे। दोपहर के समय उनके पड़ोसियों ने अपनी छत पर ऊंची आवाज में डीजे लगा लिया। इससे उन्हें परेशानी हो रही थी। जब उन्होंने आवाज कम करने को कहा तो पूरा परिवार झगड़ा करने लगा।
मोहल्ले वालों ने उन्हें शांत करवाया। जब रात को वह अपने घर से बाहर किसी काम के लिए जाने लगे तो उनके पड़ोसियाें ने उनपर हमला बोल दिया। वहीं दूसरे पक्ष की घायल रेखा ने उक्त सभी बातों को खारिज करने हुए अपने विरोधियों पर आरोप लगाया कि वह अपने घर में डीजे लगाकर खुशी मना रहे थे कि उनके पड़ोसी से उनकी खुशी देखी नहीं गई।
विज्ञापन
वह बिना वजह गाली गलौच करने लगे। जब उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा तो उन्होंने उनके पड़ोसी दंपति पर हमला घायल कर दिया। दोनों पक्षों ने झगड़े संबंधी शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में की है। पुलिस थाना डिवीजन नंबर दो ने दोनों पक्षों की मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।