{"_id":"615afa2f8ebc3e9baf3689e9","slug":"father-commits-suicide-with-two-children-by-jumping-into-canal-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने उठाया खौफनाक कदम: दो बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग, 13 घंटे की तलाश के बाद मिली तीनों की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पिता ने उठाया खौफनाक कदम: दो बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग, 13 घंटे की तलाश के बाद मिली तीनों की लाश
Mon, 04 Oct 2021 06:36 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 04 Oct 2021 06:36 PM IST
सार
पंजाब के अमृतसर में एक पिता ने खौफनाक कदम उठा लिया। आइसक्रीम खाने निकले पिता ने अपने दो बेटों के साथ आत्महत्या कर ली। 13 घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने तीनों के शवों को नहर से बरामद कर लिया है। मृतकों के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के छेहरटा इलाका में एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों के साथ नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। नहर में कूदने से पहले पिता ने दोनों बच्चों को परने से अपने शरीर से बांध लिया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से 13 घंटे की तलाश के बाद तीनों शवों को नहर बाहर निकाला। हालांकि पुलिस को मरने वाले के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने पिता और दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। छेहरटा के खंडवाला इलाका निवासी पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त अवतार सिंह और उनकी पत्नी परमजीत कौर ने बताया कि उनका 33 वर्षीय बेटा मनदीप सिंह एक नीटिंग फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- लुधियाना: किसान ने फांसी लगा दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- लखीमपुर घटना को बर्दाश्त नहीं कर सका
विज्ञापन
रविवार को छुट्टी के चलते वह छेहरटा साहिब गुरुद्वारा में सेवा करने गया। गुरुद्वारा साहिब में सेवा के बाद वह शाम करीब 6:30 बजे वापस आया। शाम करीब 7 बजे मनदीप सिंह अपने 7 वर्षीय बेटे गुरप्रीत सिंह और डेढ़ वर्षीय बेटे रोबिनजीत सिंह को साथ लेकर श्री गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के पास आइसक्रीम खाने मोटरसाइकिल से गया था।
रात नौ बजे तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसे कई बार कॉल किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उन्होंने मनदीप को ढूंढना शुरू किया और उसके मोबाइल लोकेशन को ट्रैकिंग पर लगाया तो उसकी लोकेशन तारांवाले पुल के पास मिली। उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद पुलिस टीम तारांवाले पुल पर पहुंची, जहां मनदीप सिंह की मोटरसाइकिल और फोन मिला।
पुलिस ने वहां पास से ही बड़े बेटे का ऐनक और चप्पलें भी बरामद कर की। पुलिस ने तुरंत गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाकर नहर में तलाश शुरू कर दी। देर रात तक मनदीप और उसके दोनों बेटों का कोई सुराग नहीं मिला। गोताखोरों ने 13 घंटों की तलाश के बाद मनदीप और उसके दोनों बेटों के शव बरामद कर लिए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। लिहाजा पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।