{"_id":"5763d7894f1c1ba83b11b60b","slug":"fake-sp-arrest-fraudge-crime-arrest-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Fri, 17 Jun 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ब्यूरो ने फर्जी एसपी बनकर पंजाब सरकार के आला अधिकारियों से ठगी मारने वाले को गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो की टीम ने बटाला पुलिस के सहयोग से हिमाचल प्रदेश के जिला धर्मशाला की पहाड़ियों मैकलोडगंज से उसे काबू किया। बटाला पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ब्यूरो के एसएसपी डा. केतन बालीराम पाटिल ने बताया कि इस ठग की पहचान बोरियों वाला शहर गुरदासपुर के हनुमान चौक निवासी राहुल कुमार उर्फ विनोद कुमार उर्फ विजय कुमार के तौर पर हुई है। यह ठग बड़े-बड़े अफसरों को निशाना बना चुका है। उन्होंने बताया कि पंजाब रोडवेज तरनतारन के मैनेजर कर्णजीत सिंह कलेर ने विजिलेंस ब्यूरो पंजाब, चंडीगढ़ के पास शिकायत की थी।
रोडवेज के जीएम ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसे एसपी विनोद कुमार जो डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो चंडीगढ़ में बैठता है ने फोन करके कहा कि उसके पास उसकी (जीएम की) कोई शिकायत आई है। कलेर ने यह भी बताया कि पंजाब रोडवेज जालंधर-कमपंजाब रोडवेज बटाला हरजिंदर सिंह मिन्हास के खिलाफ भी इसी तरह की शिकायत होने की बात उक्त जाली एसपी ने कही। आरोपी ने मिन्हास से उक्त शिकायत को फाइल करवाने के एवज में 10 हजार रुपये उनके खाते में डलवाने को कहा जो डलवा दिए गए।
विज्ञापन
एसएसपी डा. पाटिल ने बताया कि मामले की जांच करने के लिए मुख्य कार्यालय विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर को निर्देश दिए। जांच के बाद मामले के फर्जी होने का खुलासा हुआ। इसके बाद ब्यूरो की टीम ने बटाला पुलिस के साथ मिलकर जाली एसपी को गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू कर दिए। उन्हें जाली एसपी के मैकलोडगंज, धर्मशाला में होने की सूचना मिली। टीम ने वहां पहुंचकर उसे काबू कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी डा. केतन बालीराम पाटिल ने लोगों को ऐसे ठगों से आगाह किया है। विभाग ने इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000 और मोबाइल नंबर 95588-08927 जारी किया है।