फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Elderly dies of suffocation due to fire in Loha Mandi building in Amritsar

अमृतसर: लोहा मंडी की इमारत में लगी आग, बचने के लिए ऊपर वाली मंजिल पर गया बुजुर्ग, दम घुटने से मौत

Sat, 09 Oct 2021 07:45 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 09 Oct 2021 07:45 PM IST
सार

राजिंदर कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 3.10 पर उन्हें फोन पर आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद वह तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पहले से ही नगर निगम के तहत टाउन हॉल और सेवा समिति की एक-एक गाड़ी मौके पर पहुंची हुई थीं।

विज्ञापन
Elderly dies of suffocation due to fire in Loha Mandi building in Amritsar
आग में जला दुकान का सामान और मौके पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर के भीतरी इलाके टुंडा तालाब स्थित माता काली मंदिर के पास लोहा मंडी में शनिवार सवेरे एक इमारत में आग लग गई। इमारत में रह रहा बुजुर्ग आग से बचने के लिए ऊपर वाली मंजिल पर चला गया, जहां दम घुटने से उसकी मौत हो गई। दमकल विभाग समेत दो अन्य गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के कर्मचारी ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। फिलहाल सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ : लखीमपुर पहुंचे शिअद नेता, एसजीपीसी ने पीड़ितों को दिए पांच-पांच लाख 
विज्ञापन


विभाग के कर्मचारी राजिंदर कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 3.10 पर उन्हें फोन पर आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद वह तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पहले से ही नगर निगम के तहत टाउन हॉल और सेवा समिति की एक-एक गाड़ी मौके पर पहुंची हुई थीं। आग पर काबू पाने के बाद जब वे लोग दुकान की ऊपर वाली मंजिल पर गए तो राजिंदर कुमार (61) की लाश मिली। डी डिवीजन कंट्रोल रूम से सब-इंस्पेक्टर बलदेव सिंह ने मौके का जायजा लिया। इसके अलावा थाना प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed