फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   attack, batala attack, attack on head constable, batala, amritsar

काउंटर इंटेलिजेंस के हेड कांस्टेबल पर हमला

Mon, 05 Sep 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Mon, 05 Sep 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
attack, batala attack, attack on head constable,  batala, amritsar
हमला - फोटो : dummy picture
शहर के नजदीकी गांव रंगीलुपर के पास सोमवार को दिनदहाड़े ड्यूटी पर जा रहे काउंटर इंटेलिजेंस के हेड कांस्टेबल को तेज तरार हथियारों से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामले की सूचना मिलने पर  एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस रंधीर सिंह उप्पल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना रंगड़ नंगल पुलिस ने 14 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


सिविल अस्पताल बटाला में दाखिल घायल हेड कांस्टेबल हरपाल सिंह वासी नठवाल ने बताया कि वह सोमवार सुबह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर बटाला जा रहा था। गांव रंगीलपुर के पास तीन गाड़ियों पर सवार कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और तेजधार हथियारों से हमलाकर कर दिय।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल ने बताया कुछ महीने पहले उसने बटाला के एक गांव में दबिश देकर हथियार बरामद किए थे। उस मामले के आरोपी युवकों ने उसाथियों के साथ मिलकर हमला किया है। हमलावर गैंगस्टर हैं और उनकी राजनीतिक पहुंच भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एआईजी रंधीर सिंह उप्पल ने कहा आरोपियों को बख्शा नही जाएगा। एसएसपी  दिलजिंदर सिंह ढिल्लों का कहना है कि घायल हेड कांस्टेबल से बयान लिए जा रहे हैं। बयान के अनुसार आरोपियों पर मामला दर्ज किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। थाना रंगड़ नंगल के एसएचओ राजेश कक्कड़ ने बताया कि घायल हेड कांस्टेबल के बयानों पर 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed