फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ASI arrested in Amritsar for taking bribe of Rs 5 thousand

Punjab: पैसों के लिए बिक गया एएसआई... पंजाब पुलिस का मुलाजिम रिश्वत लेते गिरफ्तार, मांगी थी 50 हजार की घूस

Fri, 19 Sep 2025 08:41 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 19 Sep 2025 08:41 PM IST
सार

पंजाब पुलिस का घूसखोर मुलाजिम रिश्वत के साथ पकड़ा गया है। अमृतसर में तैनात एएसआई को विजिलेंस टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
ASI arrested in Amritsar for taking bribe of Rs 5 thousand
विजिलेंस टीम की हिरासत में आरोपी एएसआई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने थाना-ए डिवीजन अमृतसर में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एएसआई तलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस मुलाजिम को अमृतसर के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि वह एक होटल की देखरेख करता है और पुलिस ने होटल के खिलाफ मामला दर्ज करके मोबाइल फोन और डीवीआर जब्त कर लिए थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि जब वह फोन और डीवीआर वापस लेने के लिए उक्त एएसआई से मिला तो उसने इसके बदले 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की, लेकिन बाद में 30 हजार रुपये में डील फाइनल हुई। आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 16 हजार रुपये नकद ले लिए और शेष 14,000 रुपये किस्तों में लेने के लिए सहमत हो गया।
विज्ञापन


विजिलेंस ने शिकायत की जांच के बाद अमृतसर रेंज की विजिलेंस ब्यूरो की एक टीम ने जाल बिछाया और एएसआई तलविंदर सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 5 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत विजीलेंस ब्यूरो थाना अमृतसर रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed