{"_id":"68ef82db91849485cd0288a9","slug":"asi-and-head-constable-arrested-for-taking-bribe-of-rs-2-5-lakh-in-amritsar-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: एएसआई और हेड कांस्टेबल ने ली 2.5 लाख रुपये की रिश्वत, नशा तस्कर को छोड़ा; दोनों मुलाजिम गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: एएसआई और हेड कांस्टेबल ने ली 2.5 लाख रुपये की रिश्वत, नशा तस्कर को छोड़ा; दोनों मुलाजिम गिरफ्तार
Wed, 15 Oct 2025 04:47 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 15 Oct 2025 04:47 PM IST
सार
पंजाब पुलिस के एएसआई और हेड कांस्टेबल 2.5 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों मुलाजिमों ने एक नशा तस्कर से रिश्वत ली और उसे छोड़ दिया था।
विज्ञापन
रिश्वत
- फोटो : AI (सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
पंजाब पुलिस की खाकी एक बार दागदार हुई है। पंजाब के अमृतसर में रिश्वत के आरोप में दो पुलिस मुलाजिमों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) और हेड कांस्टेबल शामिल हैं। दोनों ने एक नशा तस्कर से रिश्वत 2.5 लाख रुपये की रिश्वत ली थी। यह कार्रवाई एसएसपी मनिंदर सिंह के आदेश पर की गई।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि एएसआई नरिंदर सिंह और हेड कांस्टेबल परगट सिंह ने अमृतसर के दर्शन एवेन्यू निवासी कुलबीर सिंह को प्रतिबंधित दवाओं और कैप्सूल के साथ चटिविंड थाना क्षेत्र में पकड़ा था। बाद में दोनों पुलिस कर्मियों ने कुलबीर सिंह के बेटे शमशेर सिंह से ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेकर उसके पिता को बिना कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया और जब्त नशीले पदार्थ अपने पास रख लिए।
विज्ञापन
इस बारे में जानकारी मिली तो तुरंत एक टीम गठित की गई और कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों और नशा तस्कर कुलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ थाना चटिविंड में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी मनिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब पुलिस भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर कायम है और किसी भी पुलिसकर्मी को अनैतिक कार्यों की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि पंजाब पुलिस डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में समाज को नशे की बुराई से पूरी तरह मुक्त करने के लिए संकल्पित है।