फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, shoot, enter, home, old man,pistol

घर में घुसकर बुजुर्ग को गोली मारी

Tue, 17 Nov 2015 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 17 Nov 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
amritsar, shoot, enter, home, old man,pistol
गांव बग्गोवाल खुर्द में रविवार रात पांच हमलावरों ने घर की दीवार फांदकर गोली चला दी। इससे एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान लाभ सिंह (60) निवासी भागोकला खुर्द समीप फ्लाइयांवाला खूंह के तौर पर हुई है।


थाना किला सिंह के प्रभारी बलबीर सिंह ने हरमणजीत सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को घटनास्थल से 312 बोर की राइफल के होल मिले हैं। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई गुरविंद्र सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बुजुर्ग के बेटे दिलबाग सिंह का ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है।

इसी वजह से उनका साला हरमणप्रीत सिंह दिलबाग को मारने की नीयत से आया था। दिलबाग के घर पर न होने पर उन्होंने उनके पिता पर गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed