फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, recover, heroine, 13 crore, two indian

हेरोइन, असलहों समेत दो पाकिस्तानी गिरफ्तार

Tue, 02 Jun 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 02 Jun 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
काउंटर इंटेलिजेंस सेल की टीम ने पाकिस्तान के दो नागरिकों को गिरफ्तार कर 13 करोड़ रुपये की हेरोइन, एक पिस्टल, एक राइफल 315 बोर और 65 लाख की भारतीय करेंसी व कार बरामद की है।
विज्ञापन


इनके साथ दो भारतीय तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पाक नागरिक पिछले कई दिनो से इनके पास रह रहे थे। काउंटर इंटेलिजेंस सेल की टीम ने इन्हें शमिंदरपाल सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों का 5 जून तक का रिमांड पुलिस को दिया है।
विज्ञापन


काउंटर इंटेलिजेंस सेल  के आईजी गौरव यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पाकिस्तान के दो तस्करों ने भारत सीमा में प्रवेश किया है और उनके पास हेरोईन की खेप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खेप पाक तस्करों को भारत में तस्करों को सप्लाई करनी थी। जिस पर उन्होंने इस्पेक्टर जीएस नागरा के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने न्यू अमृतसर के पास एक फ्लैट पर छापा मारकर इन्हें गिरफतार किया। इनकी पहचान पाकिस्तान के नारोवाल के आकिब मोहमद व सियालकोट के मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है।


वहीं इनके भारतीय साथियो ंकी पहचान गुरदासपुर के सुखदेव सिंह और सुरमुख सिंह के रूप में हुई है। तस्करों ने शुरुआती जांच में खुलासा किया कि हेरोइन की खेप का एक हिस्सा भारतीय तस्करों को बेच कर 65 लाख रुपये भी कमाए है। हेरोइन के बेचे गए हिस्से की रिकवरी करने के लिए टीम छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed