फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar police arrested the accused who was roaming with weapon in car

अमृतसर पुलिस ने टाली वारदात: गाड़ी में हथियार लेकर घूम रहे बदमाश को पकड़ा, दूसरा आरोपी फरार

Sun, 23 Nov 2025 03:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 23 Nov 2025 03:01 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने एक आरोपी को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। थाना मेहता पुलिस ने एक विशेष अभियान के दौरान आरोपी को अवैध हथियार समेत पकड़ा है।

विज्ञापन
Amritsar police arrested the accused who was roaming with weapon in car
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने एक आरोपी को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। थाना मेहता पुलिस ने एक विशेष अभियान के दौरान आरोपी को अवैध हथियार समेत पकड़ा है। आरोपी से पुलिस ने 30 बोर की बिना नंबर पिस्तौल, 2 जिंदा राउंड, एक स्विफ्ट कार और मोबाइल फोन बरामद किया है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान हरजिंदर सिंह निवासी पत्ती मेके सिटियाला, थाना ब्यास के रूप में हुई है। एसएसपी सुहैल मीर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तेजविंदर सिंह उर्फ जग्गा और हरजिंदर सिंह स्विफ्ट कार में अवैध हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पुल बाइपास गरीदा पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक कार रोककर खेतों की ओर फरार हो गया।
विज्ञापन


कार की सह-चालक सीट पर बैठे व्यक्ति को मौका रहते पकड़ लिया। पूछताछ दौरान आरोपी ने अपना नाम हरजिंदर सिंह बताया। तलाशी में उसके कब्जे से अवैध पिस्तौल और जिंदा राउंड मिले। वहीं ड्राइवर सीट से मिला मोबाइल फोन फरार आरोपी तेजविंदर सिंह का पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना मेहता में दोनों आरोपियों के खिलाफ, आर्म्स एक्ट  के तहत मामला दर्ज किया गया है।  पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और मामले के फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंक की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जांच में जो भी शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed