Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar police arrested four drug smuggler 4 kg heroin recovered

किश्ती में नशे की सप्लाई: अमृतसर में चार तस्कर गिरफ्तार, चार किलो हेरोइन, 20 हजार ड्रग मनी और तीन बाइक बरामद

Mon, 10 Mar 2025 07:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 10 Mar 2025 07:15 PM IST
सार

पंजाब में नशा तस्कर नशे की सप्लाई के लिए नए-नए जुगाड़ अपना रहे हैं। पुलिस ने ऐसे ही चार तस्करों को गिरफ्तार किया है जो बॉर्डर पार से किश्ती से नशे की खेप लाते थे। 

विज्ञापन
Amritsar police arrested four drug smuggler 4 kg heroin recovered
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में नशे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों से पुलिस ने चार किलो हेरोइन की खेप बरामद की है। इसके साथ ही 20 हजार रुपये की ड्रग मनी और तीन मोटरसाइकिल भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों में तरसेम सिंह उर्फ सेमा, अमृत सिंह अभी निवासी जलालाबाद, रमनजीत सिंह निवासी तरनतारन और चौथा आरोपी नाबालिग है।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पकड़े गए तीनों आरोपी तस्कर फिरोजपुर सेक्टर की ओर से पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये हेरोइन की खेप मंगवाते थे। इनमें नाबालिग आरोपी किश्ती चलाने का काम करता है और अन्य तीनों आरोपियों की ओर से उसका लगातार प्रयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन




नाबालिग रिसीव करता था नशे की खेप
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये हेरोइन की खेप सतलुज दरिया के आसपास ही बॉर्डर के साथ लगते किसी गांव के खेतों में गिरा दी जाती थी। इसके बाद नाबालिग आरोपी अपनी किश्ती लेकर सतलुज दरिया में जाता है और उस खेप को रिसीव करता और किश्ती में रखकर ले आता था। इसके बाद अन्य तीनों आरोपी इसे सप्लाई करने के काम करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक पर सप्लाई देने आए थे आरोपी
सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि आरोपी सोमवार को हेरोइन की खेप अमृतसर में डिलीवर करने के लिए आए हैं। आरोपी मोटरसाइकिलों पर सवार थे। नाकाबंदी कर इन्हें पकड़ा गया और मौके पर ही हेरोइन की खेप और ड्रग मनी बरामद की गई। 


किश्ती में नशे की सप्लाई का पहला मामला
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अभी तक अमृतसर सेक्टर की तरफ से ज्यादातर खेप भेजी जा रही थी। लेकिन अब पाकिस्तानी तस्कर फिरोजपुर बॉर्डर की तरफ से भी सक्रिय हो गए हैं। वहीं किश्ती में खेप लाना और ले जाने का मामला भी पहली बार सामने आया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। ताकि और भी रिकवरी हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed