{"_id":"fb2c0a2dc080e2e7de5b093e344616ad","slug":"amritsar-murder-daughter-in-law-mother-in-law-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू ने की सास की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू ने की सास की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Tue, 17 Nov 2015 03:38 PM IST
विज्ञापन
कस्बा तरसिका में एक बहू ने खर्च को लेकर अपनी सास मंजीत कौर की लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी।
आरोपी शरणजीत कौर के खिलाफ थाना तरसिका पुलिस ने उसके देवर जोरावर सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
थाने के प्रभारी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि जोरावर सिंह का बयान है कि उसकी भाभी हमेशा खर्चे को लेकर अपनी सास के साथ झगड़ा करती थी।
कई बार समझाया गया लेकिन उसने बात नहीं मानी। उनका बड़ा भाई राजविंद्र सिंह राज मिस्त्री का कार्य करता है। घटना वाले दिन घर में रिश्तेदार आए हुए थे।
तभी शरणजीत ने सास से झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बहू ने अपनी सास के सिर पर लोहे की रॉड से दो वार कर दिए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।