{"_id":"93e33503e8fbda62a2d3a5b325aa4d39","slug":"amritsar-husband-wife-attack-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्चा कटने के बावजूद दंपति पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पर्चा कटने के बावजूद दंपति पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Wed, 16 Dec 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
गांव भिंडीसैयदा में एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ पर्चा कटने के बावजूद एक दंपति पर हमला बोल दिया गया। महिला पर कुदाल से हमला किए जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
महिला का आरोप है है कि हमलावरों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। घायल को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल परमजीत कौर पत्नी तस्वीर सिंह निवासी गांव भिंडीसैयदा के बयान पर थाना प्रभारी सुखइंद्र सिंह ने मामले की जांच का आदेश देते हुए एएसआई सैम्यूल मसीह के नेतृत्व में टीम गठित कर दी है।
महिला के पति तस्वीर सिंह ने बताया कि चार दिन पूर्व उनके घर की चहारदीवारी को लेकर कश्मीर सिंह, उसकी पत्नी पेसिन, बेटे सुख के साथ विवाद हुआ था।
इसके बाद थाना भिंडीसैयदा पुलिस ने उनके बयान पर तीनों के खिलाफ पर्चा काट दिया था जिसके बाद तीनों फरार चल रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार को हमलावरों ने कुदाल से हमला कर उनकी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए।