फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, death, husband, wife, case

पति की मौत, पत्नी समेत दो पर केस

Wed, 28 Oct 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Wed, 28 Oct 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
थाना लोपोके क्षेत्र के गांव काऊके में श्रमिक संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। भाई की शिकायत पर पुलिस ने मृतक पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना लोपोके प्रभारी यादविंद्र सिंह ने बताया मृतक की पहचान गुरनाम सिंह गांव काऊके के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई महिंद्र सिंह निवासी बोपाराय बाज सिंह की शिकायत पर गुरनाम सिंह पत्नी बलविंद्र कौर और उसके प्रेमी कैप्टन सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


महिंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उसकी भाई बलविंद्र कौर के गांव के ही कैप्टन सिंह से दो वर्ष से संबंध थे। इसकी जानकारी गुरनाम सिंह को हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे रोजाना भाई और भाभी के बीच झगड़ा होता रहता था। महिंद्र सिंह का आरोप है कि भाभी बलविंद्र कौर ने कैप्टन सिंह के साथ मिलकर गुरनाम सिंह की हत्या करने के बाद शव फंदे से लटका दिया।


थाना प्रभारी ने बताया बलविंद्र कौर और कैप्टन सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गुरनाम सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर गुरनाम की मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed