फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, bribe, patient, fraud, employee, 15 hundred

मुलाजिम बताकर मरीज से ऐंठे पंद्रह सौ रुपये

Tue, 27 Oct 2015 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 27 Oct 2015 09:18 PM IST
विज्ञापन
गुरुनानक देव अस्पताल में इलाज कराने के नाम पर एक मरीज से पंद्रह सौ रुपये की ठगी हो गई। आरोपी खुद को अस्पताल का मुलाजिम बताकर मरीज से रुपये लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल का कहना है शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छोटा हरिपुरा निवासी जसपाल सिंह (30) ने बताया कि वह अपनी बहन सुषमा रानी के साथ दौरे का इलाज कराने के लिए मंगलवार की सुबह गुरुनानक देव अस्पताल पहुंचा था।
विज्ञापन


अस्पताल के गेट पर एक अज्ञात व्यक्ति उसे मिला। बातचीत के दौरान उस व्यक्ति को खुद को अस्पताल का मुलाजिम बताया। साथ ही कहा कि उसकी डॉक्टरों से अच्छी जान पहचान है। वह उसका अच्छा इलाज करा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह उसे इमरजेंसी वार्ड ले गया। वहां जब जूनियर डॉक्टरों ने जांच करने के बाद एमआरआई , सिटी स्कैन कराने के लिए लिख दिया।

इसके बाद उस व्यक्ति ने दोनों टेस्ट कराने के नाम पर उससे 1500 रुपये ले लिए और उन्हें वार्ड के बाहर बैठा दिया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो उसने अपनी बहन सुषमा के साथ उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।


सुषमा रानी ने आरोप लगाया कि जब अज्ञात उनके साथ आया तो डॉक्टरों ने उससे हाथ मिलाया था। इस संबंध मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संतोख सिंह का कहना है शिकायत नहीं मिली है। पीड़ित शिकायतीपत्र लेकर उनके दफ्तर आ जाए। जांच कमेटी गठित कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed